लखनऊ, अप्रैल 25 -- एपी सेन मेमोरियल गर्ल्स इंटर कॉलेज में भारत सरकार के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के अंतर्गत आयोजित पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां हरबिलास चिकित्सालय की डॉ. अर्जुमंद ने स्वयंसेविकाओं और छात्राओं को किशोरावस्था में जंक फूड से दूर रहने और पौष्टिक भोजन अपनाने की सलाह दी। डॉ. अर्जुमंद ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास संभव है। उन्होंने पोषण की कमी से होने वाले विभिन्न रोगों के बारे में भी जानकारी दी, जिसे छात्राओं ने गंभीरता से ग्रहण किया। प्रधानाचार्या उवोशी घोष सहित अन्य शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। यह भी पढ़ें- छात्रों ने पोषण कार्यक्रम का किया आयोजन यह भी पढ़ें- एएमयू में 'पोषण पखवाड़ा' कार्यक्रम आरंभ यह भी पढ़ें- एनएसएस ने दिया पोषण और स्वच्छता का संदेश
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.