पोषण पखवाड़ा के तहत ग्राम संगठनों की बैठक आयोजित
सिमडेगा, अप्रैल 21 -- पाकरटांड़, प्रतिनिधि। प्रखंड में पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान प्रखंड के अंतर्गत कुल 33 ग्राम संगठनों से जुड़े सभी स्वयं सहायता समूहों में विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। पोषण पखवाड़ा के तहत ग्राम संगठन एवं क्लस्टर संगठन के माध्यम से नियमित समूह बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें महिलाओं को संतुलित एवं पौष्टिक आहार, गर्भवती एवं धात्री माताओं की देखभाल, शिशु एवं बाल स्वास्थ्य, एनीमिया की रोकथाम, स्वच्छता तथा सुरक्षित खानपान के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है। कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक गांव में पोषण थाली की प्रदर्शनी, स्थानीय स्तर पर उपलब्ध खाद्य पदार्थों से पौष्टिक व्यंजन बनाने की विधि, हरी सब्जियों एवं मोटे अनाज के उपयोग को बढ़ावा देने, तथा बच्चों एवं महिलाओं में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.