सोनभद्र, अप्रैल 11 -- ओबरा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा की राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाईयों के तत्वावधान में शनिवार को पोषण पखवाड़ा के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और छोटे बच्चों के समुचित पोषण तथा उनके मानसिक विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार ने कहा कि गर्भावस्था के दौरान संतुलित आहार, आयरन-फोलिक एसिड की नियमित खुराक और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच माँ और शिशु दोनों के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि शिशु के जीवन के पहले 100 दिन उसके शारीरिक और मस्तिष्क विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण होते हैं। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सचिन कुमार, डॉ. आलोक यादव, डॉ संघमित्रा, डॉ. अंजलि मिश्रा, राजेश्वर रंजन, धर्मेंद्र कुमार, महेश पांड...