कोडरमा, अप्रैल 24 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड में चल रहे पोषण पखवाड़ा अभियान का समापन उत्साह, जनभागीदारी और जागरुकता के माहौल में किया गया। प्रखंड के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों पर कार्यक्रम आयोजित हुए, जिसमें पिपचो राणा टोला केंद्र का आयोजन विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। समापन कार्यक्रम में बीडीओ गौतम कुमार जिला समन्वयक मयूरेश कुमार, महिला पर्यवेक्षक अनिता कुमारी, सांख्यिकी सहायक संतोष कुमार, आकांक्षी प्रखंड फेलो अशोक कुमार, पंचायत समिति सदस्य बाजू दास, वार्ड सदस्य, आंगनवाड़ी सेविका मीना देवी, सहायिका, पोषण सखी सहिया दीदी सहित बड़ी संख्या में अभिभावक और ग्रामीण उपस्थित रहे। इस अवसर पर बीडीओ ने पोषण पखवाड़ा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं एवं बच्चों के लिए संतुलित पोषण बेहद आवश्यक है। यह भी पढ...