पोषण पखवाड़ा: आंगनवाड़ी केंद्र पर पोषण मेला व अन्नप्राशन दिवस आयोजित
सुपौल, अप्रैल 22 -- वीरपुर, एक संवाददाता बसंतपुर प्रखंड के भगवानपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-2, रानीगंज स्थित आंगनवाड़ी केंद्र संख्या-18 में बुधवार को पोषण पखवाड़ा के तहत पोषण मेला एवं अन्नप्राशन दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं, गर्भवती एवं धात्री माताओं ने भाग लिया। जानकारी के अनुसार 9 अप्रैल से 23 अप्रैल तक चल रहे पोषण पखवाड़ा के तहत केंद्र पर विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में आयोजित पोषण मेले में पोषण संबंधी स्टॉल लगाए गए, जहां संतुलित आहार, पूरक पोषण और स्वच्छता से जुड़ी जानकारी दी गई। केंद्र परिसर को रंगोली से सजाकर कार्यक्रम को आकर्षक बनाया गया। कार्यक्रम के दौरान छह माह पूर्ण कर चुके बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया और उन्हें पूरक आहार दिया गया। इस मौके पर विशेषज्ञों ने मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.