पोषण ट्रैकर को लेकर आंगनबाड़ी के द्वितीय बैच की सेविकाओं को मिला प्रशिक्षण
बांका, जून 1 -- फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड सभागार में सोमवार को आंगनबाड़ी सेविकाओं के द्वितीय बैच के गैर आवासीय दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण के प्रथम दिन पर्यवेक्षिका सह मास्टर ट्रेनर प्रीति कुमारी ने सेविकाओं को 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों के समुचित देखभाल, पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। प्रशिक्षण के दौरान बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास, संतुलित आहार, कुपोषण की पहचान, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं की देखभाल, टीकाकरण तथा स्वच्छता के महत्व पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। सेविकाओं को बताया गया कि शुरुआती छह वर्ष बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं, इसलिए इस अवधि में उचित पोषण एवं देखभाल जरूरी है। मास्टर ट्रेनर प्रीति कुमारी ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.