बगहा, फरवरी 26 -- बैरिया एक संवाददाता प्रखंड में आयोजित मासिक समीक्षात्मक बैठक में सीडीपीओ गौतम कुमार ने पोषण ट्रैकर से जुड़े कार्यों में तेजी लाने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ग्रोथ मॉनिटरिंग, अन्नप्राशन, गोदभराई, टीकाकरण, आभा आईडी, एफआरएस तथा पीएमवीवाई और एमकेयूवाई के लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी । सीडीपीओ ने स्पष्ट किया कि टेक होम राशन (टीएचआर) का वितरण हर हाल में एफआईएस के माध्यम से ही किया जाए। जितने लाभुकों का एफआईएस दर्ज होगा ।उतना ही राशन आवंटित किया जाएगा। उन्होंने सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं और कर्मियों को समयबद्ध तरीके से डेटा अपलोड करने और पोषण ट्रैकर पर शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।बैठक में प्रखंड समन्वयक शिवशांत कुमार, एलएस वंदना एडवर...