चित्रकूट, मार्च 17 -- चित्रकूट, संवाददाता। ब्लाक संसाधन केन्द्र पहाड़ी में हमारा आंगन-हमारे बच्चे उत्सव कार्यक्रम हुआ। बीडीओ संजय पांडेय, सीडीपीओ महेन्द्र सिंह व खंड शिक्षाधिकारी राजेश कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ करने के सज्ञथ ही लर्निंग कार्नर व टीएलएम प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसके बाद निपुण छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।खंड शिक्षाधिकारी ने कहा कि पेड़ तैयार तभी होता है, जब पौधा सही होगा। नर्सरी का पौधा सही है तो फसल सही होगी। पोषण के माध्यम से अभी तक आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों का विकास हो रहा था। अब शिक्षा के माध्यम से सभी को बच्चों का विकास करना है। सीडीपीओ ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों को अभी पोषण के लिए जाना जाता था, लेकिन अब पोषण के साथ-साथ शिक्षा की नीव मजबूत करने के लिए जाना जाएगा। शिक्षक मयंक पटेरिया ने प्राथमिक स्तर पर सं...