पूर्णिया, सितम्बर 11 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। टीबी मुक्त भारत के संकल्प को मजबूत करने की दिशा में पूर्णिया जिले में एक सराहनीय पहल की गई। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देशानुसार पर जिला यक्ष्मा केंद्र में 52 टीबी रोगियों के बीच पोषण आहार से युक्त खाद्य सामग्री की टोकरी वितरित की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. तनवीर हैदर ने किया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार कनौजिया ने टीबी रोगियों के बीच स्वयं पोषण आहार का वितरण किया और उनके स्वास्थ्य एवं उपचार की स्थिति के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि टीबी के उपचार में दवा के साथ पर्याप्त पोषण भी बेहद जरूरी है। पौष्टिक भोजन रोगियों को कमजोरी से उबरने और उपचार के दौरान शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। उन्होंने रोगियों को नियमित रूप से दवा लेने...