पोषण कार्यक्रमों को टीम भावना से करें संचालित
देवरिया, मई 13 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय पोषण समिति की बैठक हुई। इसमें बाल विकास विभाग द्वारा संचालित पोषण कार्यक्रमों एवं विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा कर अधिकारियों को निर्देश दिया गया।जिलाधिकारी ने बाल विकास एवं स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अधिकारियों, आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं एएनएम को निर्देशित किया कि पोषण कार्यक्रमों का संचालन टीम भावना के साथ करें। कुपोषण मुक्त जिला बनाने को सभी विभाग समन्वय बनाकर कार्य करें और योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। आशा,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं एएनएम संयुक्त रूप से घर-घर जाकर बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं के स्वास्थ्य एवं पोषण की जानकारी लें और उन्हे परामर्श दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.