आजमगढ़, जून 17 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना की अध्यक्षता में मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण समिति एवं जिला कन्वर्जेंस समिति की बैठक हुई। इस दौरान बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग सहित संबंधित विभागों द्वारा संचालित पोषण एवं मातृ-शिशु कल्याण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी आंगनबाड़ी केंद्र निर्धारित स्थानों पर नियमित रूप से संचालित हों तथा वहां लाभार्थियों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। पोषण ट्रैकर पर फीडिंग की समीक्षा करते हुए उन्होंने 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों के वजन, गृह भ्रमण, सीबीई एवं अन्य गतिविधियों की शत-प्रतिशत ऑनलाइन प्रविष्टि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पोषण ट्रैकर पर सही एवं समयबद्ध डाटा फीडिंग से योजनाओं के प्र...