पोषण आहार गोदाम में लाखों की चोरी, एक सप्ताह बाद भी खुलासा नहीं
रुडकी, जून 9 -- भगवानपुर, संवाददाता। किशनपुर गांव में एक गोदाम से लाखों रुपये के पोषण आहार की चोरी के मामले में एक सप्ताह बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर सकी है। इससे पीड़ित पक्ष में नाराजगी है और उन्होंने उच्च अधिकारियों से शिकायत की बात कही है। पोषण आहार गोदाम से चोरी होने के मामले में कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गोदाम प्रतिदिन की तरह शाम करीब पांच बजे बंद किया गया था। आरोप है कि 31 मई की देर रात अज्ञात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। चोर गोदाम के ताले खोलकर अंदर घुसे और वहां रखे पौष्टिक आहार के 172 बोरे चोरी कर ले गए। यह भी पढ़ें- पोषण आहार गोदाम में लाखों की चोरी, एक सप्ताह बाद भी खुलासा नहीं यह भी पढ़ें- तीन माह से पोषाहार आपूर्ति ठप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.