पोषण अभियान में लापरवाही पर सीडीपीओ माछरा को कारण बताओ नोटिस
मेरठ, मई 15 -- मेरठ, मुख्य संवाददाता शुक्रवार को विकास भवन सभागार में डीएम डा.वीके सिंह की अध्यक्षता में जिले की निर्माणाधीन परियोजनाओं और विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। बैठक के दौरान डीएम ने कार्यों की धीमी प्रगति और लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों को कड़ी चेतावनी जारी की। डीएम ने पोषण अभियान की समीक्षा करते हुए लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ न पहुंचने पर नाराजगी जताई। विशेष रूप से सीडीपीओ माछरा द्वारा योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने, कार्य क्षेत्र में निवास न करने और ड्यूटी के प्रति सक्रियता न दिखाने पर उनके विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण जारी कर दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। बैठक में फैमिली आईडी और फार्मर रजिस्ट्री के कार्यों की धीमी गति पर डीएम ने सख्त तेवर दिखाए। उन्होंने उप निदेशक क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.