पाकुड़, अप्रैल 16 -- महेशपुर, एक संवाददाता। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी नीलू रानी एवं महिला पर्यवेक्षिका डिंपल प्रियंका व चन्दा रविदास ने गुरूवार को महेशपुर परियोजना में महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, झारखंड सरकार के तत्वावधान में महेशपुर परियोजना के अंतर्गत पोषण अभियान के प्रति जागरूकता लाने के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर विभाग की आंगनबाड़ी केंद्र की सेविकाएं और संबंधित अधिकारियों ने सामूहिक रूप से हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान सही पोषण-देश रोशन के संदेश लिखे बैनर के साथ महिलाओं को जागरूक किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने शिशुओं की नियमित निगरानी और उनके स्वास्थ्य के महत्व पर चर्चा की। यह भी पढ़ें- बच्चों के समग्र विकास की नींव को सुदृढ़ करने पर केंद्रित है पोषण पखवाड़ा बैनर के माध्यम से यह संदेश दिया गया...