अयोध्या, मई 11 -- अयोध्या, संवाददाता। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट सभागार में सीएमआईएस पोर्टल पर फीड विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा किया। बैठक के दौरान डीएम ने जिला कार्यक्रम अधिकारी से पोषण अभियान में धीमी प्रगति पर कारण पूछा तथा चेतावनी दिया कि प्रगति में सुधार न होने पर कार्रवाई की जाएगी। बैठक के दौरान पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड से नई सड़कों के निर्माण में देरी पर जवाब तलब करते हुए शीघ्र प्रगति सुनिश्चित करने के लिए डीएम ने कहा। किसान सम्मान निधि एवं पीएम कुसुम योजना में बेहतर प्रगति लाने पर विशेष जोर दिया। बैठक में जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड के अंतर्गत विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने फैमिली आईडी की प्रगति बढ़ाने, पर्यटन विभाग की धीमी परियोजन...