पोषण, आय और जलवायु-सुरक्षा को भी मिले प्राथमिकता
वाराणसी, सितम्बर 2 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। हरियाणा के करनाल स्थित गेहूं एवं बाजरा अनुसंधान संस्थान में डीएवी पीजी कॉलेज के प्रो. अनूप कुमार मिश्र ने कृषि वैज्ञानिकों, कृषि विद्यार्थियों और किसानों के बीच व्याख्यान दिया। सोमवार को हुए इस विशिष्ट व्याख्यान में प्रो. मिश्र ने 'भारत की खाद्य सुरक्षा के सामने नई आर्थिक चुनौती' विषय पर कहा कि भारत की खाद्य सुरक्षा की रीढ़ रहे गेहूं को अब पोषण सुरक्षा, किसान आय और जलवायु-सक्षम कृषि-अर्थव्यवस्था के नए दृष्टिकोण से देखने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि केवल पर्याप्त अनाज का उत्पादन खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित कर सकता है, लेकिन स्वस्थ और सक्षम भारत के लिए कृषि व्यवस्था को पोषण-सुरक्षित और टिकाऊ खाद्य व्यवस्था में परिवर्तित करना होगा। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: विद्यार्थियों ने पोस्टर से समझाया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.