नवादा, अप्रैल 18 -- जिले के नरहट प्रखंड स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय दाय बिगहा में शुक्रवार को नामांकन अभियान को लेकर छात्र-छात्राओं ने अपने पोषक क्षेत्र में रैली निकाली। जिसकी अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ.प्रभात कुमार तथा मध्य विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक संजय कुमार ने की। रैली की शुरुआत स्कूल से की गई और पोषक क्षेत्र में भ्रमण के बाद स्कूल में ही उसका समापन किया गया। रैली में शामिल छात्र-छात्राएं नामांकन अभियान से संबंधित लिखी हुई तख्तियां लिए हुए थे। बच्चे अभिभावकों से नजदीकी स्कूलों में अपने बच्चों का नामांकन कराने की अपील कर रहे थे। इस बीच रैली में शामिल शिक्षकों ने टोलों में अभिभावकों से संपर्क किया और बच्चों का दाखिला स्कूल में कराने को कहा। रैली में चंदन कुमार,आशुतोष उपाध्याय,अजीत कुमार, सरोज पाठक,टुटू कुम...