भभुआ, अप्रैल 7 -- प्रधानाध्यापकों ने शिक्षकों के बीच बांटे क्षेत्र, घर-घर जाकर बच्चों का कर रहे सर्वे रंगोली, तोरणद्वार, जनसहभागिता से बच्चों का स्वागत, शत-प्रतिशत नामांकन पर फोकस (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। जिले के सरकारी विद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 में नामांकन प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इसके लिए एक अप्रैल से विशेष नामांकन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य पोषक क्षेत्र के हर बच्चे को विद्यालय से जोड़ना और यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी बच्चा स्कूल से बाहर न रह जाए। विभागीय निर्देश के बाद विद्यालयों में नामांकन दर बढ़ाने की गतिविधियां बढ़ा दी गई हैं। स्तर पर तैयारी शुरू कर दी गई है। प्रधानाध्यापकों को अभियान की पूरी जिम्मेदारी सौंपी गई है। शिक्षा विभाग से जारी निर्देश के अनुसार, प्रत्येक प्रधानाध्यापक अपने विद्याल...