मोतिहारी, अप्रैल 12 -- मुक्ति कुमार, मोतिहारी /अरेराज । स्कूलों में प्रवेशोत्सव अभियान के तहत विद्यालय के पोषक क्षेत्र का सभी बच्चों को स्कूल में नामांकन सुनिश्चित करना है। एक भी बच्चा नामांकन से वंचित नहीं रहेगा। प्रवेशोकोत्सव अभियान के बाद सभी विद्यालयों के एचएम भी इस आशय का प्रमाणपत्र देंगे कि उनके पोषक क्षेत्र का एक भी बच्चा अनामांकित नहीं है। नए अकादमिक सत्र 26-27 में उम्र सापेक्ष में 06 से 14 वर्ष तक के बच्चों का नामांकन करना है। इसको लेकर अपर मुख्य सचिव शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया है। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि 06 से 14 आयु वर्ग के बच्चों को नि:शुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा सुनिश्चित करें।है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए यह आवश्यक है कि प्रत्येक 6 से 14 आयु वर...