मुंगेर, अप्रैल 25 -- टेटिया बंबर, एक संवाददाता। प्रखंड के आजाद टोला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 14 में पोशाक वितरण को लेकर अभिभावकों ने जमकर हंगामा किया। अभिभावकों ने आरोप लगाया कि बच्चों को पोशाक पहनाकर केवल तस्वीरें ली गईं, जिसके बाद कपड़े वापस ले लिए गए। यह मामला अब थाने तक पहुंच गया है, और अधिकारियों ने जांच का आश्वासन दिया है। अभिभावकों का मुख्य आरोप है कि आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को पोशाक पहनाकर उनकी तस्वीरें खींची गईं, लेकिन बाद में उन्हें पोशाक नहीं दी गई। इस कथित धांधली को लेकर अभिभावकों में भारी आक्रोश है। एक बच्चे के दादा सोनेलाल और दादी रीता देवी ने केंद्र पहुंचकर विरोध जताया। यह भी पढ़ें- आंगनबाड़ी सेविका व सेविका पति के विरूद्ध ग्रामीणों ने खोला मोर्चा रीता देवी ने बताया कि लगभग 15 दिन पहले उनके बच्चे को पोशाक पहनाकर फो...