चंदौली, मार्च 5 -- रोहनिया। मोहनसराय गंगापुर रोड पर बुधवार को बिजली के खंभे से ऑटो भिड़ गया। इसमें 10 साल के बालक की मौत हो गई। लंका थाना क्षेत्र के मलहिया निवासी प्रभु नारायण यादव की पत्नी अनीता यादव अपने 10 वर्ष के लड़के अभय यादव को लेकर मायके जंसा जा रही थी। ऑटो गंगापुर रोड पर अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गया। इसमें अभय गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसे भदवर स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां उसकी मौत हो गई। अनीता यादव भी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका इलाज चल रहा है। अभय माता-पिता का इकलौता बेटा था। उधर रोहनिया पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.