पोल से बंधे युवक का वीडियो वायरल
बिहारशरीफ, जून 2 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिजली के पोल से बंधे एक युवक का वीडियो सोशल मिडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सोहसराय थाना क्षेत्र के श्रृंगारहाट मोहल्ले का बताया जाता है। हालांकि, हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में दिख रहा है कि युवक सड़क पर अचेत अवस्था में पड़ा है और उसका पैर रस्सी की मदद से पोल से बंधा है। उसे किसने बांधा यह तो पता नहीं चल पाया है। हालांकि, मोहल्ले के लोगों का कहना है कि वह शराबी है और नशे की हालत में लोगों से गाली-गलौज करता है। सूचना पाकर पुलिस भी जांच के लिए मौके पर पहुंची थी। यह भी पढ़ें- पोल से बंधे युवक का वीडियो वायरल (बिहारशरीफ से अमित कुमार)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.