हमीरपुर, अप्रैल 14 -- हमीरपुर, संवाददाता। सोमवार की देर रात बिजली के पोल से टकराकर अधेड़ शख्स की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है।मौदहा कोतवाली क्षेत्र के मुटनी गांव निवासी 38 वर्षीय मुख्तार अपने साथी 50 जूनियर पुत्र मुहम्मद शफीक निवासी बांघा मोहल्ले के साथ सोमवार को कस्बे से बहन की शादी का दहेज खरीदकर देररात अपने गांव लौट रहा था। गांव के पास मोड़ पर लगे बिजली पोल से इनकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मुख्तार के साथी जूनियर की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की मदद से दोनों को कस्बे के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जूनियर को मृत घोषित कर दिया। मुख्तार की हालत गंभीर देख सदर अस्पताल रेफर कर दिया इस घटना से मृतक के परिजन बेहाल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.