गिरडीह, जनवरी 23 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। महेशमुंडा-गिरिडीह मुख्य सड़क पर मधवाडीह के पास गुरुवार की शाम हुई एक सड़क दुर्घटना में 25 वर्षीय बाइक सवार राजेश साव उर्फ टिंकू साव की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक जरूवाडीह पंचायत डाकबंगला पिरहाकट्टा गांव का रहनेवाला था। वह शादी शुदा है और डाकबंगला चौक पर किराना की दुकान चलाता था। घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह गिरिडीह शहर से डाकबंगला की ओर बाइक से जा रहा था। इस बीच मधवाडीह के पास अनियंत्रित हुई बाइक बिजली के पोल से सीधे टकरा गई जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर बेंगाबाद के एस आई सुरेंद्र सिंह सदल बल घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे गिरिडीह सदर अस्पताल भेजा गया। चिकित्सीय जांच के दौरान चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर परिजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.