बदायूं, अप्रैल 5 -- बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र के बिशारतगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास बिजली के पोल से टकराकर दो युवकों की मौत हो गई। इनमें एक युवक बिनावर कस्बे का रहने वाला है, जबकि दूसरा युवक बरेली के बिशारतगंज का निवासी है। दोनों युवकों की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। थाना व कस्बा बिनावर निवासी रोहित पुत्र महेंद्र शर्मा 25 वर्ष बरेली के बिशारतगंज निवासी अमित पुत्र रामसेवक शर्मा 24 वर्ष के पास रिश्तेदारी में जा रहा था। इसी दौरान भमोरा थाना क्षेत्र के बिशारतगंज रेलवे फाटक के पास उनकी बाइक बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों युवकों की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.