बलिया, जनवरी 7 -- बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। अनियंत्रित बाइक के बिजली के पोल से टकराने के कारण बुधवार को दो युवकों की मौत हो गयी। इसकी जानकारी होते ही गांव-घर में मातम पसर गया। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सुखपुरा थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा निवासी 49 वर्षीय पंचरतन प्रजापति गांव के ही किसी व्यक्ति की बाइक मांगकर 47 वर्षीय धीरेंद्र कपाड़िया के साथ बेटी की शादी की बातचीत करने बैरिया गया था। दोनों देर शाम मोटरसाइकिल से वापस लौट रहे थे। इस दौरान बांसडीह-सहतवार मार्ग पर सहतवार थाना क्षेत्र के सुरहिया मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे बिजली के पोल से टकरा गयी तथा दोनों गंभीर रुप से घायल हो गये। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया जहां के डॉक्टरों ने जांच के बाद पंचरतन और धीरेंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.