कन्नौज, अप्रैल 12 -- तालग्राम, संवाददाता। तालग्राम थाना क्षेत्र के गांव कलकत्तापुरवा निवासी कोल्ड स्टोरेज कर्मी की शनिवार रात सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह ड्यूटी से घर लौट रहा था। कलकत्तापुरवा गांव निवासी 30 वर्षीय आशुतोष उर्फ बबलू राजपूत पुत्र रक्षपाल त्योर के पास एक कोल्ड स्टोरेज में कार्यरत था। शनिवार रात करीब 11 बजे वह काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहा था। तालग्राम-छिबरामऊ मार्ग पर ईदगाह मोड़ के पास अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे के समय उसने हेलमेट नहीं पहन रखा था। जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालग्राम पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम...