वाराणसी, मार्च 5 -- रोहनिया, संवाद। घमहापुर चट्टी (रोहनिया) पर बुधवार शाम पोल से बाइक टकराने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। रोहनिया पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मनियारीपुर निवासी 22 वर्षीय दीपक पटेल और नरउर निवासी धर्मेंद्र एक ही बाइक से होली खेलने जा रहे थे। तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई। हादसे के बाद घायलों को बीएचयू ट्रामा सेंटर भेजा गया, जहां इलाज के दौरान दीपक मौत हो गई। धर्मेंद्र का इलाज चल रहा है। दीपक माता-पिता का इकलौता बेटा था और रोहनिया बाजार में सब्जी की दुकान चलाता था। हादसे के बाद दीपक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। मां शीला और पिता संतोष रो-रोकर बेहाल हैं। धर्मेंद्र माता-पिता के साथ दौरा बनाता है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.