पोल से गिरकर लाइनमैन गंभीर, मेडिकल कॉलेज रेफर
बस्ती, अगस्त 17 -- बस्ती, निज संवाददाता। शहर के गांधीनगर में 11 केवी पोल से गिरकर लाइनमैन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने बताया कि अंदरूनी चोट के कारण खून का बहना रुक नहीं रहा है। चेहरे व हाथ में भी चोट आई है। हालत गंभीर देख उसे मेडिकल कॉलेज बस्ती रेफर कर दिया गया। अधीक्षण अभियंता खालिद सिद्दीकी ने बताया कि पोल पर काम करने के दौरान संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ है। लाइनमैन का इलाज चल रहा है। 33 केवी विद्युत उपकेंद्र अंतर्गत एसबीआई फीडर पर इंडिया मार्ट के सामने लगे पोल पर रविवार शाम लगभग तीन बजे काम हो रहा था। उपकेंद्र का संविदा लाइनमैन विनय श्रीवास्तव (54) निवासी सब्देईया कला, पुरानी बस्ती, पोल पर चढ़कर काम कर रहा था। अचानक वह पोल से नीचे सीधे जमीन पर आ गिरा। उसके नाक व मुंह से खून बहने लगा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.