पोल शिफ्टिंग एवं मेंटेनेंस कार्य को लेकर चंडीस्थान फीडर की बिजली रहेगी बाधित
मुंगेर, मई 13 -- मुंगेर, एक संवाददाता। विद्युत विभाग द्वारा 11 केवी चंडीस्थान फीडर में पोल शिफ्टिंग एवं आवश्यक मेंटेनेंस कार्य किए जाने के कारण गुरुवार 14 मई 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक विद्युत अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि, निर्धारित समयावधि में फीडर से जुड़े सभी उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। ऐसे में उन्होंने विभाग की ओर से उपभोक्ताओं से सहयोग एवं धैर्य बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने बताया कि, प्रभावित क्षेत्रों में श्यामपुर, चंडीस्थान, चौखंडी, टीकारामपुर सहित आसपास के इलाके शामिल हैं। विभाग ने असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है। यह भी पढ़ें- दो घंटे बाधित रहेगी बिजली यह भी पढ़ें- आज शहर में दो घंटे गुल रहेगी बिजली, विभाग ने जारी किया अलर्ट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.