पोल में लगी आग, घंटों बंद रही बिजली
वाराणसी, जून 24 -- वाराणसी। मंडुवाडीह चौराहा पर एक पोल में आग लगने से मंगलवार रात डीपीएच उपकेंद्र के सभी फीडर काफी देर तक बंद रहे। लहरतारा, कैंट, मड़ौली और ककरमत्ता समेत कई इलाकों के लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं, मंगलवार दोपहर चौक उपकेन्द्र का सुड़िया फीडर एक घंटा बंद रहा। 400 केडब्ल्यूएच ट्रांसफार्मर का एरियल फ्यूज सही करने सप्लाई रोकी गई थी। उपभोक्ताओं ने कहा कि उपकेंद्र से पहले से इसकी सूचना नहीं दी गई थी। इसके अलावा सुग्गा गली में 400 केडब्ल्यूएच ट्रांसफार्मर की लाइन सही करने के लिए सप्लाई बंद रही। पीलीकोठी कच्ची बाग में केबल का काम कराने के नाम पर कटौती की गई। यह भी पढ़ें- चिल्लावां फीडर में 12 घंटे से अधिक बिजली गुल उधर, भोजूबीर और गिलट बाजार, लंका, रामनगर, चितईपुर, बरईपुर, भगवानपुर में भी लोगों ने बिजली कटौती झेली।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.