हमीरपुर, अप्रैल 9 -- बिवांर, संवाददाता। थानाक्षेत्र के बांधुर बुजुर्ग गांव में गुरुवार की सुबह तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पोलों के ऊपर रखे ट्रांसफार्मर से टकरा गया। इससे छह पोलों के एचटी लाइन के तार टूटकर मवेशी लेकर जा रहे चरवाहों के ऊपर आ गिरे। गनीमत रही कि रोस्टिंग की वजह से उस वक्त बिजली नहीं थी, वरना गंभीर हादसा हो सकता था। सूचना मिलने के बाद बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। डंपर चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया है। तारों के टूटने से कई गांवों की बिजली ठप हो गई है। थानाक्षेत्र के बांधुर बुजुर्ग गांव से होकर प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में ट्रक/डंपर भेड़ी मौरंग खदान आते-जाते हैं। गुरुवार सुबह करीब सवा आठ बजे बिवांर से जलालपुर की ओर तेजगति से डंपर जैसे ही बांधुर बुजुर्ग गांव के बाहर ढलान पर पहुंचा है तभी अनियंत्रित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.