हमीरपुर, मार्च 23 -- हमीरपुर, संवाददाता। 27 मार्च तक चलने वाले हमीरपुर महोत्सव का सोमवार को रंगारंग शुभारंभ होगा। इस महोत्सव में पांच दिनों तक एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ विभिन्न प्रतियोगिताएं भी होंगी। पहले दिन पोल मलखंभ में कलाकारों ने हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन किया। उसके बाद भजन गायक लखवीर सिंह लक्खा की प्रस्तुति ने श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। सोमवार की शाम पांच बजे डीएन घनश्याम मीणा के साथ सदर विधायक डॉ.मनोज प्रजापति ने राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंतरिक्ष दर्शन (प्लेनेटोरियम) का उद्घाटन किया। विधायक ने यहां रॉकेट फायर कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों को यहां अंतरिक्ष दर्शन कराए गए। सुबह से ही बच्चों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। यह कार्यक्रम 27 मार्च तक रोज सुबह 10 बजे से रात नौ बजे तक चलेगा।शाम स...