सिद्धार्थ, फरवरी 16 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज क्षेत्र के सोनखर गांव में उपभोक्ता को दी जाने वाली बिजली आपूर्ति जर्जर तारों के सहारे चल रही है। इससे लोगों को विद्युत संबंधी घटना को लेकर भय सताता रहता है। शिकायत के बावजूद जिम्मेदार अनजान बने हैं। इससे ग्रामीणों में रोष है। गांव के अरशद मलिक, शिवकुमार आदि का कहना है कि एक हजार से अधिक आबादी वाले सोनखर गांव में बिजली विभाग द्वारा घरों तक आपूर्ति के लिए लगाया गया तार पुराना व जर्जर हो गया है। जगह-जगह तारों का मकड़जाल होने की वजह से अक्सर शार्ट सर्किट से चिंगारी उठती है। ज़मीन से पांच फीट की ऊंचाई पर गली में फैले तार से हर समय लोगों को विद्युत संबंधी घटना का भय लगा रहता है। इसको बदलकर केबिल वायर लगाने के लिए विभागीय अधिकारियों से लिखित व मौखिक शिकायत की गई बावजूद अब तक कोई पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.