संतकबीरनगर, अप्रैल 19 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के महुली क्षेत्र के टिकुईकोल बाबू में बाबा साहब की जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल को विद्युत पोल पर लगे झंडे को निकालकर फेंकने के मामले ने संघर्ष का रूप धारण कर लिया। दोनों पक्षों की तरफ से शुरू हुई गाली गलौज के बाद खूनी संघर्ष हुआ। दोनों पक्षों की तरफ से ईंट पत्थर चले। मारपीट में दोनों तरफ से डेढ़ दर्जन से अधिक महिला, पुरुष और युवतियां घायल हो गईं। सूचना पर डायल 112 के अलावा भारी फोर्स पहुंच गई। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत लिया। 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के मौके पर जवाहिर आदि ने विद्युत पोल आदि पर झंडा लगाया था। आरोप है कि राजभर समाज के लोगों ने झंडे को निकाल कर फाड़ कर फेंक दिया गया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में जमकर नोकझोक हुई थी। कुछ लोगों ने मामले में हस्तक्षेप कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.