हरदोई, मई 14 -- हरपालपुर। अरवल थाना क्षेत्र के मुर्चिया चौराहे पर हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़कर बिजली ठीक करते समय प्राइवेट बिजली कर्मी की करंट लगने से मौत हो गई। मुर्वाशहाबुद्दीनपुर गांव निवासी 25 वर्षीय विनय बुधवार रात करीब नौ बजे मुर्चिया चौराहे पर हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़कर लाइन दुरुस्त कर रहा था। तभी अचानक लाइन चालू हो गई और वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि विनय चार बहनों का इकलौता भाई था। उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हरपालपुर पुलिस ने गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। परिजनों के मुताबिक, प्राइवेट बिजलीकर्मी था। प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार ने बताया कि पोस्...