पोल पर चढ़ा संविदा कर्मी करंट से झुलसा
बहराइच, मई 15 -- बहराइच, संवाददाता। रिसिया थाने के अचरौरा गांव निवासी जाबिर (36) पुत्र मोहम्मद रज्जाक रिसिया उप केन्द्र पर संविदा लाइनमैन के रूप में कार्यरत है। गुरूवार शाम शंकरपुर के पास बिजली लाइन में फाल्ट हो गया। उसको बिजली फाल्ट सही करने लिए शट डाउन लेकर गया था। शंकरपुर के पास वह पोल पर चढ़ कर फाल्ट सही कर रहा था। इसी दौरान अचानक बिजली सप्लाई आ गई। जिसके चलते वह करंट लगने से झुलस कर नीचे आ गिरा। हालांकि उसकी जान बच गई। वह गंभीर रूप से झुलस गया। जिसके चलते अफरा तफरी मच गई। लोगों ने उप केन्द्र पर हादसे की जानकारी को काल की गई। उधर से काल रिसीव नहीं की गई। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस मंगवाकर झुलसे घायल संविदा कर्मी को आनन फानन में मेडिकल कालेज लाए जाने पर चिकित्सकों ने भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। घायल की हालत नाजुक बनी हुई ।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.