लखनऊ, फरवरी 6 -- क्षेत्र के झब्बा खेड़ा गांव निवासी 36 वर्षीय कमलेश अपने घर के सामने लगे हाइटेंशल लाइन के पोल पर चढ़ गया और तार पकड़ लिया। उस समय तार में करेंट प्रवाहित हो रहा है, तार पकड़ते ही उसे तेज का झटका लगा और झुलस कर नीचे गिर गया। कमलेश की पत्नी सत्यवती ने बताया कि शुक्रवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे पति कमलेश घर के बाहर लगे बिजली के पोल पर चढ़ गया और तार पकड़ लिया। बिजली सप्लाई चालू होने के कारण करेंट लगने से झुलस कर नीचे गिरकर घायल हो गए। परिजनों घायल अवस्था में कमलेश को लेकर सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू कर दिया। पत्नी ने बताया कि पति कमलेश की लगभग पांच वर्ष से दिमागी हालत ठीक नहीं है। उसके दो बच्चे हैं। परिवार में चाचा के पोते का मुंडन था। अचानक इस घटना से अफरा -तफरी मच गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.