बहराइच, मई 3 -- बहराइच, संवाददाता। हुजूरपुर के करमुल्लापुर में शनिवार की शाम शटडाउन लेकर पोल पर चढ़कर एक युवक फाल्ट दुरुस्त कर रहा था। तभी अचानक बिजली आपूर्ति शुरू हो गई। जिससे झुलस कर पोल से नीचे गिर गया। उसे चिरैय्या टांड़ सीएचसी ले जाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। वह जीवन मौत से संघर्ष कर रहा है। हुजूरपुर थाने के लालपुर एमा गांव निवासी सुकई (40) पुत्र मोतीलाल बिजली मिस्त्री का काम करता है। परिजनों ने बताया कि जरूरत पड़ने पर बिजली महकमे के कर्मी उससे काम कराते रहते हैं। शनिवार शाम करमुल्लापुर में बिजली लाइन में फाल्ट पर उसे दुरूस्त करने को भेजा गया था। वह शट डाउन लेकर पोल पर चढ़कर फाल्ट दुरुस्त कर रहा था। इसी दौरान अचानक आपूर्ति आ जाने पर वह गंभीर रूप से झुलस कर गिर गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.