मिर्जापुर, जून 26 -- मिर्जापुर, संवाददाता चुनार कोतवाली क्षेत्र के अदलपुरा गांव में शुक्रवार की सुबह ट्रांसफार्मर लगे पोल पर चढ़ कर तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। मृतक बिजली आपूर्ति चालू होने के बावजूद पोल पर चढ़कर तार जोड़ रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्र के अदलपुरा गांव निवासी 45 वर्षीय नरेंद्र सिंह उर्फ बबलू किसान थे। बबलू बसारतपुर गांव के पास सड़क किनारे खेत में दुकान खोल रखे है। वह शुक्रवार की सुबह आठ बजे ट्रांसफार्मर पोल पर चढ़कर तार जोड़ रहे थे। जबकि बिजली आपूर्ति चालू थी। तार जोड़ते समय वह करंट की चपेट में आ गए। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।मृतक को एक पुत्र हैं। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने ...