पोल पर काम के दौरान करंट से बिजली मिस्त्री की मौत
औरंगाबाद, अप्रैल 19 -- मदनपुर प्रखंड के सलैया थाना क्षेत्र के रुनियां गांव के समीप रविवार की सुबह करीब सात बजे विद्युत फॉल्ट ठीक करने के दौरान पोल पर चढ़े बिजली मिस्त्री की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान खिरियावां पंचायत के पड़रिया निवासी स्व. गणेश सिंह के पुत्र उमेश सिंह के रूप में हुई है। घटना के दौरान शव पोल पर ही लटक गया, जबकि पास खड़ा एक सहयोगी घटना देख बेहोश होकर गिर पड़ा। सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर एनएच-19 को घंटों जाम कर दिया। बताया जाता है कि कृषि फीडर में फॉल्ट था, जिसे ठीक करने के लिए उमेश सिंह पोल पर चढ़े थे। इसी दौरान 11 हजार वोल्ट के तार में जम्पर सट जाने से करंट प्रवाहित हो गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गए और उनकी मौत हो गई। घटना में उनका एक हाथ कटकर नीचे गि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.