पोल पर काम करते समय करंट से प्राइवेट लाइनमैन की मौत
फिरोजाबाद, जून 9 -- थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव नगला गंगाराम में बिजली के पोल पर कार्य करते समय शट डाउन में करंट लगने से एक प्राइवेट लाइनमैन की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। नगला गंगाराम निवासी 45 वर्षीय देवेंद्र पुत्र रामवीर सिंह दिवाकर गांव के बाहर स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास लगे बिजली के पोल पर शट डाउन लेकर कार्य कर रहा था। इसी दौरान करंट लगने से वह पोल से नीचे गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे उपचार के लिए एफएच हॉस्पिटल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.