बहराइच, अप्रैल 23 -- बहराइच, संवाददाता। बिजली महकमे की लापरवाही से एक किशोर की करंट से जान चली गई। दरगाह इलाके के दुलारपुर में गुरूवार को दोपहर में कई किशोर गांव के बाहर गुल्ली डंडा खेल रहे थे। इसी दौरान एक किशोर भागदौड़ के दौरान बिजली के पोल से छू गया। हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आकर उसकी झुलस कर मौत हो गई। जिसके चलते परिजनों में हाहाकार मच गया। सूचना पर बिजली आपूर्ति बंद की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने तहकीकात के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। दरगाह थाने के दुलारपुर गांव के बाहर खेत में गुरूवार दोपहर में लगभग 11:30 बजे किशोरों का एक समूह गुल्ली डंडा खेल रहा था। यह भी पढ़ें- करंट की चपेट में आकर किशोरी झुलसी इसी दौरान गुल्ली लपकने को इसी गांव निवासी मोहम्मद साजिद अंसारी (13) पुत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.