बरेली, मई 3 -- शहर की बिजली व्यवस्था दुरुस्त होने का नाम नहीं ले रही है। अधिकारी भले ही बेहतर आपूर्ति का दावा कर रहे हो, लेकिन उपभोक्ता बिजली कटौती से परेशान हैं। शनिवार को ट्रांसपोर्ट नगर में बिजली का पोल टूटने के कारण 20 घंटे बिजली कटौती हुई। वहीं लोकल फॉल्ट, ट्रिपिंग के कारण तमाम इलाकों में बिजली संकट का सामना लोगों को करना पड़ा। शनिवार को किला, कुतुबखाना, डीडीपुरम, सनसिटी, राजेन्द्र नगर और कोहाड़ा पीर उपकेंद्रों के कई फीडरों में फेस न आने, वोल्टेज कम-ज्यादा होने की समस्या रही। लोकल फॉल्ट व ट्रिपिंग के कारण कई इलाकों में दो से चार घंटे तक बिजली कटौती हुई। यह भी पढ़ें- रेलवे रोड बिजलीघर ब्रेकडाउन होने से आधे शहर की 05 घंटे ठप रही आपूर्ति ट्रांसपोर्ट नगर में अज्ञात वाहन की टक्कर से बिजली का पोल टूटने के कारण लगभग 20 घंटे तक विद्युत आपूर्...