आजमगढ़, अप्रैल 14 -- आजमगढ़, संवाददाता। कंधरापुर थाना क्षेत्र के मिरिया रेहड़ा गांव में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर पांच अप्रैल को बिजली का तार खींचते समय पोल टूटकर गिरने से घायल संविदा लाइनमैन की सोमवार रात मौत हो गई। उसे लखनऊ के निजी अस्पताल से लाकर मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कंधरापुर थाना क्षेत्र गौरी नरायनपुर गांव निवासी 52 वर्षीय मुन्ना प्रजापति क्षेत्र के आजमपुर स्थित बिजली सबस्टेशन में 12 साल से संविदा लाइनमैन थे। दस अप्रैल को मिरिया रेहड़ा गांव में प्रस्तावित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए चल रही तैयारियों को लेकर बिजली का तार खींचा जा रहा था। लाइनमैन मुन्ना पोल पर चढ़ा था। यह भी पढ़ें- इलाज के दौरान झुलसे मासूम ने तोड़ा दम, कोहराम पोल के अचानक टूट जाने के कारण मुन्ना घायल हो गया। घायल को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.