पोल टूटने के बाद लगाने का कार्य धीमा, बढ़ रहा आक्रोश
शाहजहांपुर, जून 1 -- शाहजहांपुर। जिले में तूफान आए छह दिन बीत जाने के बाद भी ग्रामीण इलाकाें की बिजली व्यवस्था ठीक नहीं हो पाई है। ग्रामीणें क्षेत्रों के गांव में हाहाकार मचा हुआ है। पोल टूटने के बाद लगाने का कार्य धीमा हाेने से ग्रामीण इलाकों में बिजली संकट बढ़ रहा है। जिले के जैतीपुर के गढ़िया रंगीन, कलान, बादशाहनगर, कांट, चिनौर, जलालाबाद सहित कई विद्युत उपकेंद्राें के क्षेत्र के करीब 150 से अधिक गांव की बिजली सप्लाई छह दिन बाद भी नहीं पहुंच पाई हैं। कई दिनों से बिजली सप्लाई न मिलने से लोगों में बिजली निगम के प्रति नाराजगी है। बिना बिजली के शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। ऐसे में सैकड़ों परिवार अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। जिन घरों में इंवर्टर लगे वह कई दिन पहले की जबाव दे चुके हैं और अब तो मोबाइल चार्ज करने के लिए पड़ोस के बाजार में जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.