मुजफ्फरपुर, जनवरी 27 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। नॉर्थ बिहार पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी की साइट से हाइड्रा व ट्रैक्टर के साथ पहुंच रहा चोर गिरोह लोहे का पोल चोरी कर रहा है। मामले में गिरोह के सरगना गोबरसही निवासी विजय चंद्र दूबे को नामजद आरोपित बनाते हुए सरैया थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। ट्रैक्टर से चोरी के आठ पोल भी जब्त किए गए हैं। उसकी गिरफ्तारी को पुलिस ने गोबरसही में छापेमारी की। सरैया थानेदार सुभाष मुखिया ने बताया कि सरैया से वैशाली स्थित पॉवर ग्रिड तक विद्युतीकरण कार्य किया जा रहा है। निर्माण कार्य करा रही कंपनी के प्रतिनिधि संतोष कुमार ने एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें बताया गया कि बिजली विभाग के साइट से लगातार पोल चोरी हो रहे हैं। एक साथ लोहे के 10 से 15 पोल चोरी कर लिए जा रहे हैं। दो साइट से बिजली पोल चोरी हो चुके हैं। थाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.