सीतापुर, मार्च 7 -- सिधौली, संवाददाता। कस्बे में दोपहर को विद्युत आपूर्ति के समय विद्युत पोल के अचानक गिर जाने से सड़क पर अफरा तफरी मच गई। लोग इधर उधर भागने लगे। काफी समय बाद पहुंचे विद्युत कर्मियों ने तारों को सही किया। कस्बे के मोहल्ला प्रेम नगर में सड़क किनारे जर्जर हालत लगे एक विद्युत पोल दोपहर के समय अचानक सामने मकान छत पर गिर गया। लोगों ने बताया कि काफी समय से पोल नीचे से गल चुका था। जिसकी सूचना कई बार मौखिक व लिखित रूप से विद्युत विभाग के अधिकारियों को दी जाती रही, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय निवासी लवलेश, अनिल, संजय आदि ने बताया कि पोल के गिरने से किसी भी प्रकार की जनहानि या कोई हताहत नहीं हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.