उन्नाव, अप्रैल 11 -- गंजमुरादाबाद, संवाददाता। बिजली विभाग की लापरवाही एक बार फिर बड़े हादसे की वजह बनती दिखी। लंबे समय से जर्जर अवस्था में खड़े पोल को तमाम शिकायतों के बाद भी न हटाने से आखिरकार वह शनिवार की सुबह धराशाई हो गया। गनीमत रही कि बिजली पोल की जद में आकर कोई बड़े हादसे का शिकार नहीं हुआ। हालांकि, दो हजार आबादी के सामने बिजली संकट खड़ा हो गया। नगर के मोहल्ला खत्रियाना में मुख्य मार्ग पर डीसीकेएम इंटर कालेज के समीप लगा बिजली लंबे समय से जंग के कारण जर्जर हो गया था। जो सुबह 10 बजे अचानक गिर गया और पास गुजरी सोलर लाइट वाली लाइन के खंभे पर टिक गया। पोल गिरने के बाद लाइन क्षतिग्रस्त होने से मोहल्ला खत्रियाना, मोचियाना, दर्जियाना और जौक नगर में बिजली गुल हो गई। इन मोहल्लों के उपभोक्ताओं ने विभाग से जल्द दूसरा पोल लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.