पोल गिरने के 6 दिन बाद भी ग्रामीण को नहीं मिली बिजली
दुमका, मई 29 -- काठीकुंड, प्रतिनिधि। काठीकुंड प्रखंड में विगत 23 मई को आई तेज आंधी व मूसलाधार बारिश ने ग्रामीण इलाकों में भारी तबाही मचाई है। तेज गर्जना के साथ चली तेज हवा ने लोगों को परेशान कर दिया। काठीकुंड प्रखंड के झिरका पंचायत अंतर्गत बिजली के 8 खंभे गिरने से दर्जनों गांव में 6 दिन बीत जाने के बाद भी बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बाधित है। भीषण गर्मी और उमस के इस मौसम में बिजली न होने से रात में लोगों को काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल की छुट्टियां चल रही है, बिजली न रहने के कारण बच्चे रात में पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। यह भी पढ़ें- ग्रामीण क्षेत्रों में लो वोल्टेज लोग बेहाल, विभाग का ध्यान नहीं वहीं मोबाइल चार्जिंग, जलापूर्ति जैसे दैनिक कार्यों के काम को भी प्रभावित कर रहे है। ग्रामीणों ने कहा कि तेज हवा चलने के कारण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.